फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटना में मृतक के परिवार को संगठन ने दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। बीती एक जुलाई को धुमाकोट-भौन मार्ग पर हुई बस दुर्घटना में बमेड़ी गांव निवासी मृतक हेमंत चौहान के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए प्रयोगशाला व कार्यालय सहायक संगठन सामने आया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को एक लाख 40 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

ग्राम बमेड़ी निवासी हेमंत चौहान (30) पुत्र बीरेंद्र सिंह जीआईसी डांग बसोली थलीसैंण में प्रयोगशाला सहायक के पद पर उपनल के तहत कार्यरत था। गत एक जुलाई को स्कूल जाते समय बस दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई थी। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व एक वर्ष की छोटी बेटी है। हेमंत परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।
परिवार के हालात को देखते हुए प्रयोगशाला सहायक-कार्यालय सहायक संगठन आगे आया। पूरे प्रदेश से संगठन के लोगों से धन जुटाकर परिवार को एक लाख 40 हजार की सहायता राशि सौंपी। परिजनों को मदद पहुंचाने के लिए पौड़ी जिलाध्यक्ष मनोज भंडारी, नैनीडांडा अध्यक्ष पद्मेंद्र बिष्ट, थलीसैंण से शिव डोबरियाल, बीरोंखाल से जगमोहन सिंह, रिखणीखाल से नितिन काला, दुगड्डा से रवींद्र नेगी, पौड़ी से संदीप रावत, पिथौरागढ़ से राजेंद्र गडिया, अल्मोडा से घनश्याम जुयाल, चमोली से धीरज नेगी, बागेश्वर से विमल ध्यानी आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें