फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएचएमएस के उद्यमितता मेले में लजीज व्यंजनों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से उद्यमितता मेले का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान और पेंटिंग- हैंड क्राफ्ट से संबंधित सामान बनाकर उद्यमिता कौशल का परिचय दिया। वीकेंड वारिर्यस ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन

बुधवार को बीईएल रोड बलभद्रपुर में स्थित संस्थान प्रांगण में आयोजित मेले का संस्थान के चेयरमैन जीएस नगी ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर के टूरिज्म विभागाध्यक्ष प्रो. एससी बागड़ी, प्रो. एसके गुप्ता, प्रो. पुष्कर ने विभिन्न स्टालों पर जाकर लजीज पकवानों का लुत्फ लिया और बनाए गए सामानों की जानकारी ली। मेले में संस्थान के चार ग्रुप ने प्रतिभाग किया। इसमें ह्वाइट चिलीज ग्रुुप के गोल गप्पे छात्रों को भाए, वीकेंड वारिर्यस ग्रुप का पास्ता, चाउमिन, सैंडविच और क्राफ्ट का सामान पसंद किया गया। फन फूड ग्रुप का स्पेशल हलवा खूब बिका तो हंग्री बर्डस की ड्राईफूड खीर ने खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित किया।
इस अवसर पर संस्थान के एमडी बीएस नेेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल (सेनि) बीएस गुसाईं, डायरेक्टर अजय राज नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुमार, शिक्षक योगिता पंत, अनुराग सेमवाल, सुरेंद्र जगवाण, दिशा चिंगारा, प्रांजल रावत व मधुसूदन अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें