फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के दैनिक श्रमिकों का कार्यबहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दैनिक श्रमिक संविदा आउट सोर्स श्रमिक संघ का 14 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यबहिष्कार, धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। दैनिक श्रमिकों ने उनकी मांग नहीं माने जाने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लैंसडौन वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के दैनिक श्रमिकों ने कार्यबहिष्कार कर डीएफओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग के आला अधिकारियों पर दैनिक श्रमिकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि वार्ता के बाद भी अधिकारी उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, रोशन प्रह्लाद, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, गुरुमुख, सोहन सिंह बिष्ट, कल्पेश्वर जुयाल, ताजवर सिंह, राजेश चंद, भोपाल सिंह, अशोक कुमार, कमलेश नैथानी, नीरज रावत, प्रभुदयाल, दीपक चौधरी, देवेंद्र रावत, रविशंकर, त्रिलोक चंद, रूपेश रावत, नीरज रावत, दर्शन सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें