फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्विवार्षिक अधिवेशन में उपकेंद्र के फार्मासिस्टों को शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी से मांग की गई है कि उपकेंद्र के फार्मेसिस्टों को भी द्विवार्षिक अधिवेशन में शामिल किया जाए। बैठक के बाद बदरीनाथ रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीसी कुकरेती ने कहा कि चार दिसंबर से सतपुली में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ पौड़ी द्वारा विशेष अवकाश की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि वर्तमान में जो लोग अपनी असली फार्मेसिस्ट एसोसिएशन बताकर तमाम गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं, दरअसल वे फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संविधान के खिलाफ कार्य रहे है। कहा कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो चुका है। पौड़ी जिले की कार्यकारिणी का भी कार्यकाल 22 सितंबर 2017 को समाप्त हो चुका है, इसीलिए वर्तमान में दोनों कार्यकारिणी के फार्मेसिस्टों के संबंध में किए जा रहे क्रियाकलापों को आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अपने संगठन को उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त और असली डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन बताया। कहा कि उनकी अध्यक्षता में चयनित कार्यकारिणी ही असली डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन है। कहा कि चार और पांच दिसंबर को सतपुली में होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य चिकित्साधिकारी आरएस राणा बतौर मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री के बडे़ भाई बृजमोहन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर टीआर रौथाण, पीएस राणा, देवेंद्र कुमार व पुष्कर गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें