फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए कोटद्वार में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगा यूथ फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल का कोटद्वार पहुंचने पर पूर्व सैनिकों और पुलिस पेंशनरों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि यूथ फाउंडेशन के माध्यम से कोटद्वार में सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए उन्हें क्षेत्रवासी निशुल्क भूमि और भवन उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

पदमपुर वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्व सैनिक लीग, पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति समेत कई संस्थाओं की ओर से कर्नल अजय कोठियाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पुलिस पेंशनर्स समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने उन्हें पूर्व सैनिकों और पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं बताते हुए सहयोग की अपील की। कहा कि क्षेत्र के युवा लड़के और लड़कियां सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए लालायित हैं, लेकिन समुचित प्रशिक्षण के अभाव में वह भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। लोगों ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र निर्माण और आपदा के बाद केदारनाथ को संवारने में दिए गए योगदान की सराहना की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह कोटद्वार में एक स्थायी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें निशुल्क भूमि और भवन की जरूरत होगी।
इस मौके पर तेजपाल सिंह, विक्रम सिंह चौधरी, रमेश कैंतुरा, कलम सिंह रमोला, एमएन घिल्डियाल, शिव सिंह नेगी, बलराम सिंह रावत, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, जीके बड़थ्वाल, दिनेश चंद्र खंतवाल, एमएन घिल्डियाल, आरके अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें