फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट, रिखणीखाल और लक्ष्मणझूला थाने कोटद्वार सर्किल में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिला पुलिस ने तीन सर्किल में विभाजित जिले के 12 थानों को अब दो सीओ सर्किल में बांट दिया है। कोटद्वार सीओ सर्किल में धुमाकोट, रिखणीखाल और लक्ष्मणझूला बढ़ा दिए गए हैं। श्रीनगर सर्किल के लक्ष्मणझूला थाने को छोड़कर अन्य सभी पांच थाने पौड़ी सर्किल में डाल दिए गए हैं। ऐसा जिले में श्रीनगर सर्किल के सीओ का पद खाली होने के कारण किया गया है।
विज्ञापन

पौड़ी सर्किल में अब पौड़ी थाना, श्रीनगर थाना, श्रीनगर महिला थाना, सतपुली और देवप्रयाग थाना शामिल होंगे, जबकि कोटद्वार सर्किल में पहले से शामिल कोटद्वार, लैंसडौन और कालागढ़ थानों के अलावा धुमाकोट, रिखणीखाल और लक्ष्मणझूला शामिल किए गए हैं। पहले लक्ष्मणझूला श्रीनगर सर्किल में और धुुमाकोट और रिखणीखाल पौड़ी सर्किल में थे। एसएसपी जगतराम जोशी ने कहा कि श्रीनगर में सीओ की तैनाती के बाद फिर से पूर्ववत व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें