कोटद्वार। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रंगारंग सांस्कृतिक भक्तिमय कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्री कृष्ण की झांकियों से माहौल भक्तिमय रहा।
शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजन की प्रस्तुतियों से समारोह केे भक्तिमय किया। बच्चों ने जो है अलबेला मधुबन.., बांसुरी बजाके मोहे रंग दे गुलाल कान्हा.., उड़ी उड़ी जाए..., सो जा कान्हा.. भजन पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको रोमांचित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं में उनका महत्व समझाया।
भाबर के एवीएन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चे कृष्ण, राधा और रुक्मणी के परिधानों से सुसज्जित होकर पहुंचे। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे विद्यालय को गोकुल धाम की तरह सजाया गया और जगह-जगह दही और मक्खन से भरी मटकियां लटकाई गयी थी। कृष्ण और ग्वालों के परिधानों में सुसज्जित नन्हें मुन्हें बच्चों ने उन मटकियों को तोड़कर दही और मख्खन खाया। इसके बाद बच्चों ने जन्माष्टमी पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रजनीश शर्मा , अनुराधा शर्मा, दीपा ध्यानी, वीरेंद्र देवरानी, आशा भट्ट, हेमा गुसांईं, रेणु भट्ट आदि मौजूद रहे।
धुमाकोट में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। त्यौहार के मौके पर क्षेत्र के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर पैराडाइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तहसील मुख्यालय धुमाकोट मुख्य चौराहे पर दही हांडी का आयोजन किया। दही हांडी का आयोजन क्षेत्र में नया आयोजन होने से बच्चों, अभिभावकों व स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह व कौतूहल देखने को मिला। इस मौके पर स्कूल प्रवंधक सोहनसिंह असवाल, पृथ्वीपाल,अजीत नेगी, हरेंद्र नेगी, अरविंदसिंह, हरीश रावती, दीपक रावत, संदीप गुसाईं, ललित पटवाल, अर्जुन पटवाल आदि लोग मौजूद रहे।
-फोटो