फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: डा. हरक सिंह

विज्ञापन
cow - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गोपाल गोलोक धाम सेवा संस्थान की ओर से बनने वाली गोशाला का वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा करना पुण्य का काम है। इस अवसर पर गोशाला के लिए दान देने वाले और गोसेवा में समर्पित 13 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गाड़ीघाट में आयोजित कार्यक्रम में डा. हरक सिंह रावत ने गोशाला की नींव रखी और उसके बाद शिलापट का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धरती माता, जन्म देेने वाली माता और गोमाता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जो गोमाता अपनी बच्चे के हिस्से का दूध बिना भेदभाव के सभी को पिलाती है, उसकी सेवा करना पुुण्य का काम है, लेकिन कुछ लोग दूध पीने के बाद गाय को सड़कों पर छोड़ देते हैं। वे पाप के भागी होते हैं। उन्होंने गोशाला के लिए 51 हजार रुपये नकद दिए। इसके अलावा वन मंत्री ने गोशाला निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये और पशु एंबुलेंस देने की घोषणा की। साथ ही गोशाला के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से सीपी शर्मा, श्रीकृष्ण कंसल, विनोद सिंघल, अशोक अग्रवाल, कृष्णा देवी मित्तल, नरेश अग्रवाल, दीनानाथ भाटिया, योगेश अग्रवाल और चिरंजी लाल अग्रवाल को गो सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जसपाल सिंह रावत, रामशरण चौधरी, भागीरथी देवी को उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान और पशु चिकित्सक डा. बीएम गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी कैलाश चंद्र पोखिरियाल को विशिष्ठ सहयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी, संस्थान के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जखमोला, सचिव महावीर सिंह रावत, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि राणा, बिमला शुक्ला, भगवती प्रसाद कंडवाल, आशा बिंजोला, अनुसूया मुंडेपी, गिरीश चंद्र जखमोला, सेवक राम मानूजा, राजदीप माहेश्वरी व लाजपत राय भाटिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें