कोटद्वार। हल्दूखाता पट्टी के एक गांव में दुकान से सामान लेकर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है।
कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना बुधवार शाम की बताई गई है। तहरीर में युवती ने बताया कि वह बुधवार देर शाम घर के पास ही एक दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इस दौरान घर के समीप किराए में रह रहे एक युवक ने उसे कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया कि बिजनौर निवासी आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह यहां किराए पर रहता है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।