फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीरोड पर चल रहा हुक्का बार, बजरंग दल ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवीरोड में चल रहे हुक्का बार के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी से हुक्का बार बंद करवाने की मांग की है। कहा कि हुक्का बार में युवा नशा ले रहे हैं। स्थानीय महिलाएं कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुकी हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार मंत्री संजय थपलियाल के नेतृत्व में सदस्यों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शहर में स्मैक, शराब और हुक्का बार का धंधा चल रहा है। स्थिति यह है कि युवकों के साथ ही युवतियां भी नशे की गर्त में डूबती जा रही हैं। युवकों में बढ़ती नशे की लत के कारण शहर में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। कहा कि देवी रोड में पिछले कई दिनों से एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है, जिसका गलत असर क्षेत्र के युवाओं पर पड़ रहा है। बजरंग दल के नगर संयोजक अमित रौथाण, राहुल अग्रवाल, साजन वाल्मीकि, अजय कुमार, अनूप थपलियाल, मनोज नैथानी, दीपक व प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें