फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन से बदलेगी पहाड़ों की तस्वीर: सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ग्राम स्वराज अभियान के तहत द्वारीखाल प्रखंड के अनुसूचित बाहुल्य गांव कोटलमंडा में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने ग्रामीणों के साथ पंगत में बैठकर मालू के पत्तल में सहभोज किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभा में पर्यटन मंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान का लक्ष्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए तबके को इसके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का वर्णन करते हुए पात्रों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सतपुली में बन रही झील समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कुल्हाड़ भारत सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी लैंसडौन कमलेश मेहता, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, महिला मंगल दल कोटलमंडा की अध्यक्ष उषा देवी, गौरी शंकर, विजेंद्र हेमदान, देवेंद्र गौड़ व कुलदीप रावत समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो

पर्यटन मंत्री ने स्कूल को दिए 10 लाख
जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण के वार्षिकोत्सव में की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
सतपुली। जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अच्छी शिक्षा पर हर बच्चे का अधिकार है। जवाहर नवोदय विद्यालय देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक नौनिहालों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं। यहां से पढ़े छात्र देश दुनिया में विद्यालय एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये से कांफ्रेंस हाल बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में बीस सोलर लाइटें लगाने की भी घोषणा की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली कुमाऊंनी, जौनसारी व हिंदी गानों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन शिक्षक इंद्र देव शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम कमलेश मेहता, प्राचार्य रूपचंद्र, मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, नीरज पांथरी, विजेंद्र हेमदान, देवेंद्र गौड़, प्रमोद खंडूड़ी व राजेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें