फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य है। आध्यात्मिक गुरु भोले महाराज और माता मंगला जी के नेतृत्व में देश के 23 राज्यों में की जा रही निस्वार्थ सेवा और जनकल्याण की मुहिम सराहनीय है। हंस फाउंडेशन और हंस कल्चरल सेंटर के माध्यम से चल रही लोगों की मदद की यह मुहिम जरूरतमंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को कोटद्वार के नजीबाबाद रोड स्थित हंस कल्चरल सेंटर मुख्यालय पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज ऐसे युग में जब हर इंसान अपने निजी स्वार्थों तक सिमटकर रह गया है, ऐसे में संस्था की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहना सबसे बड़ा प्रेरणास्पद और सराहनीय कार्य है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यभर के 66 लोगों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक बांटे। संस्था के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन और हंस कल्चरल सेंटर दोनों संस्थाएं उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हंस कल्चरल सेंटर का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर प्रबंधक दिनेश रावत, परनीत कौर, पूनम कश्यप, अरशद बेग, धीरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र चौहान और राकेश शाह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें