फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभावना दिवस के रूप में मनाया स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ की राष्ट्रीय सेवा इकाई के स्वयंसेवियों ने स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने ग्राम कुंभीचौड़, नाथूपुर, रामपुर, बिशनपुर और जीतपुर में सद्भावना रैली निकालकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी सुनील प्रकाश मधवाल के नेतृत्व में शिक्षकों-कर्मचारियों और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मधवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने शिक्षा नीति, देश में औद्योगिक विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को नई गति देने का काम किया है। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह कोठिया, अशोक कुमार मिश्र, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, सुरेश सिंह, अयोध्या प्रसाद शर्मा, दीवान सिंह रावत, कमलेश्वर प्रसाद, मनोज रावत, विक्रम सिंह रावत, यशोदा नैथानी, योगेंद्र सिंह नेगी, पंकज रावत, प्रमोद बिष्ट, मेहरबान सिंह रावत, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें