फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनियाली गदेरे से हटाएं अतिक्रमण, तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत सिताबपुर के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर पनियाली गदेरे को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है। कहा कि प्रशासन ने गत तीन और चार अगस्त की रात को आई बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया है। अतिक्रमण के चलते इस बार पनियाली गदेरे की बाढ़ का पानी और मलबा आबादी में घुसा है। अतिक्रमणकारियों ने कई स्थानों पर नालियों की निकासी तक बंद कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सिताबपुर वार्ड नंबर एक के ग्रामीण तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अतिक्रमणकारियों ने पुराने दीप टाकीज के भवन के पास गदेरे की सुरक्षा दीवार, नाले और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर दिया है। जिससे उनके वार्ड से गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी बंद हो गई है। वार्ड नंबर एक से सटे पनियाली गदेरे में सुुरक्षा दीवार तक घेर दी गई है। हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल के पास भी अतिक्रमण कर दिया गया है। कहा कि अतिक्रमण के चलते ही तीन और चार अगस्त को बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस आया। उन्होंने चिह्नित कर तत्काल प्रभाव से गदेरे से अतिक्रमण हटाने की मांग की। तहसीलदार सीएस रावत ने ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र, जनार्दन प्रसाद, आनंद सिंह रावत, युद्धवीर सिंह, इदरीश, शायदा, मजहर, शाजिया, यासीन, रफीकन, शाहीन, लक्ष्मी देवी, सरिता आर्य व इमरान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें