फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आशुतोष ने बांटे 25 हजार औषधीय, फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. आशुतोष पंत की ओर से अपने स्व. पिता सुशील चंद्र पंत की स्मृति में क्षेत्रवासियों को ढाई हजार पौधे निशुल्क वितरित किए। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने लोगों को पौधे वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को निंबूचौड़ में एसबीएन ब्राइट करियर स्कूल में आयोजित समारोह का प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पहला पौधा भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए पौधरोपण करना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर उन्होंने लोगों को आम, नींबू, कटहल, तेजपात, आंवला, अनार आदि के करीब ढाई हजार पौधे वितरित किए।
डा. आशुतोष ने कहा कि वह अपने स्व. पिताजी की प्रेरणा से निजी संसाधनों से वर्ष 1988 से निरंतर विभिन्न स्थानों में लोगों को निशुल्क औषधीय और फलदार पौधे वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डा. विजय राणा, डा. केके धस्माना, डा. अतुल नेगी, डा. जयदीप बिष्ट, डा. अजय नेेगी, डा. दीनदयाल द्विवेदी, डा. जितेंद्र भाटिया, गणेश ध्यानी, धनवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें