फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में जारी टेंडरों के कार्यादेश जारी न होने पर भड़के ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के ठेकेदारों ने प्रशासक के कार्यकाल के दौरान हुए 54 टेंडर में से कुछ पर अभी तक कार्यादेश जारी नहीं होने पर गहरा रोष जताते हुए अविलंब कार्यादेश जारी करने की मांग की है। मांग को लेकर संबंधित ठेकेदारों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के ठेकेदारों ने नगर आयुक्त मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासक के कार्यकाल के दौरान नगर निगम प्रशासन की ओर से 54 टेंडर आमंत्रित किए गए थे। गत 27 नवंबर 2018 को सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में टेंडर खोले गए थे। कहा कि टेंडर खुलने के बाद कुछ ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कुछ ठेकेदारों को अभी तक कार्यादेश जारी नहीं किए गए हैं। कहा कि इन टेंडरों में धरोहर धनराशि के रूप में ठेकेदारों का पैसा फंसा हुआ है। टेंडरों के कार्यदेश जारी करने के संबंध में नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ज्ञापन में अवशेष कार्यों का टेंडर जल्द से जल्द जारी करने और इस संबंध में ठेकेदारों को लिखित रूप में अवगत कराने की मांग की गई। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कुलदीप बंसल, रमेश भंडारी व अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें