फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग पहुंची धुमाकोट बाजार तक, चार दुकानें खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। बुधवार देर रात तहसील मुख्यालय धुमाकोट बाजार के निकट जंगल में लगी आग फैलकर बाजार तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से सड़क के किनारे की चार दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाकर अन्य दुकानों को जलने से बचाया। आग से चार दुकान स्वामियों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुुधवार रात को धुमाकोट बाजार में कसाना गांव से शादी समारोह से लौट रहे लोगों ने चार दुकानों को धू-धूकर जलते देखा। उन्होंने आग लगने की सूचना धुमाकोट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक आशाराम नौटियाल के नेतृत्व में कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, दीपक चंद्र, हरीश जुयाल व पंकज जुगरान की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दुकानों की आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। तब तक चार खोखे और उनके अंदर रखा लाखों का सामना जलकर राख हो गया।
उपनिरीक्षक आशाराम नौटियाल ने बताया कि आग लगने से कसाना वल्ला निवासी रवींद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह की मोबाइल की दुकान, बचे सिंह पटवाल पुत्र कुंदन सिंह की प्लास्टिक क्रॉकरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री की दुकान, कदीम हुसैन और धुमाकोट निवासी सौरभ की दुकान जलकर नष्ट हो गई है। व्यापार मंडल सदस्य हरीश रावत, दीपक रावत व बीरेंद्र पटवाल ने प्रशासन से पीड़ितों के नुकसान के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें