फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई रहे गदगद, कांग्रेस के चुनाव कार्यालय कर दिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गहमागहमी रही। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालयों में पहुंचकर टीवी पर पौड़ी समेत पूरे देश के लोकसभा चुनाव परिणाम देखने में लगे रहे। पौड़ी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाए रहे, जिससे भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी के बढ़त का अंतर एक लाख पार होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए और कांग्रेस के खेमे में मायूसी छा गई। कांग्रेसियों ने अपना पार्टी कार्यालय ही बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से टीवी पर लोकसभा के चुनाव परिणाम आने लगे थे। लोग भी टीवी पर उत्सुकता से चुुनाव परिणाम के रुझान देखने लगे। दोपहर एक बजे तक देश की 300 से अधिक सीटों के साथ पौड़ी लोकसभा के रुझान आने के बाद शहर की व्यस्ततम सड़कें देवी रोड, नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ रोड सुनसान हो गईं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सुबह से अपने कार्यालयों में मतदान के परिणामों को टीवी पर देखते रहे। दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की बढ़त का आंकड़ा एक लाख से ऊपर बढ़ने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वे खुशी से सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें