फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा अम्मा भोजनालय बंद करने पर भड़के कांग्रेसी , तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा अम्मा भोजनालयों को बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय पर गहरा रोष जताते हुए मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर तहसील परिसर में संचालित इंदिरा अम्मा भोजनालय को बंद न करने मांग की है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल एवं कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर इंदिरा अम्मा भोजनालयों को बंद कर महिलाओं को बेरोजगार करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए तहसील स्तर पर इंदिरा अम्मा भोजनालयों का संचालन शुरू कराया गया था, जिसमें उत्तराखंड के उत्पादों से बनाये गये व्यजंनों को परोसा जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर उक्त भोजनालयों को बंद करने का फरमान सुनाकर जनविरोधी निर्णय लिया है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि यदि इंदिरा अम्मा भोजनालयों में कार्य करने वाली महिलाओं को जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में जनहित में इंदिरा अम्मा भोजनालयों को बंद न करने की मांग की गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकुतला चौहान, गुड्डू चौहान, चंद्रमोहन सिंह रावत, हर्षिता रावत, जितेंद्र भाटिया, राकेश शर्मा, अनिल रावत, अंकुर भंडारी, दामोदर सिंह, अमित नेगी, मनोज रावत, गणेश नेगी, विजय माहेश्वरी, अशोक घिल्डियाल, गोपाल सिंह गुंसाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें