फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खननकारियों के हौसले बुलंद, सरकारी जमीन पर बनाया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के सिगड्डी क्षेत्र के दलीपपुर में सिगड्डी स्रोत से अवैध खनन के लिए बेखौफ खननकारियों ने सरकारी जमीन पर जेसीबी की मदद से रास्ता बना दिया है। ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने खननकारियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोकमणिपुर पार्षद जगदीश सिंह मेहरा, चंद्र सिंह रावत, अर्जुन सिंह नेगी, पूरण सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह, रणजीत सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र सती, आनंद अधिकारी, रेखा देवी, कमला देवी, धनुली देवी, हरेंद्र मेहरा का कहना है कि नौ मई को खननकारियों ने उक्त सरकारी भूमि पर कब्जा कर सिगड्डी स्रोत नदी से अवैध खनन करने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास किया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद खननकारियों को मौके से भागना पड़ा। खननकारियों ने एक ओर प्रशासन की कब्जे में ली गई खनन सामग्री मौके से गायब कर दी गई, वहीं सरकारी भूमि पर जेसीबी की मदद से रातों-रात सिगड्डी स्रोत से अवैध खनन करने के लिए रास्ता बना दिया गया है। लोगों का आरोप है कि उनके द्वारा आपत्ति करने पर खननकारी उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने खननकारियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें