किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के एसजीआरआर कण्वघाटी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवियों ने श्री सिद्धबली मंदिर गुलरझाला में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
मंगलवार को एसजीआरआर के स्वयं सेवियों ने विशेष शिविर के तीसरे दिन श्री सिद्धबली मंदिर गुलरझाला में साफ-सफाई की और मंदिर परिसर के आस पास की झाड़ियों को काटा। शिविर के बौद्धिक सत्र में कोटद्वार हॉस्पिटल ब्लड बैंक से आकांक्षा नेगी और केशर सिंह ने बच्चों को रक्तदान से संबधित जानकारियां दी। उन्होंने बच्चों को रक्तदान से होने वाले फायदे बताये और सभी से रक्तदान करने की अपील की। इसके बाद स्वयंसेवियो ने त्रिलोकपुर, मगनपुर, लछमपुर, लूथापुर, जशोधरपुर होते हुए किशनपुर बाजार तक रैली निकाली और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु दिवेदी, विमला कोटनाला, मिनाक्षी बड़थ्वाल , राकेश कंडारी, किरण गौड़, गौरव गौड़, कुलदीप सिंह, भारत नेगी, दीपक गौड़ मौजूद रहे।