फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी नगर और सूर्य नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड नंबर नौ काशीरामपुर मल्ला के अंतर्गत देवीनगर और सूर्य नगर में गत कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी की आपूर्ति होने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल संस्थान से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद प्रवेंद्र रावत ने जलसंस्थान पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के अंतर्गत देवी नगर और सूर्यनगर में गत कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने अपने पास दूषित पानी का सैंपल भी रख लिया है। दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रावत ने बताया कि पिछले वर्ष दूषित पेयजल से काशीरामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप छाया था। तब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों का इलाज किया था, लेकिन विभाग इससे सबक नहीं ले रहा है। दूषित पेयजल की कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी मामले में लापरवाह बने हुए हैं। लोगों ने चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जलसंस्थान कार्यालय में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के जेई बीएस रावत ने बताया कि उन्हें दूषित पानी की जानकारी नहीं है। शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें