सतपुली। एकेश्वर ब्लाक के चौंदकोट महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायक अमित सागर और गायिका सुमित्रा रावत के गीतों का जादू चला।
बृहस्पतिवार को चौंदकोट महोत्सव के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत और कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों का आयोजन सराहनीय है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से पहुंची आशुकला समिति की संस्थापक लोक गायिका सुमित्रा रावत और टीम ने गढ़ वंदना से की। इसके बाद सुमित्रा रावत ने ना बासा घुघती चैत की, खुद लगीं च मां मैत की.. गीत सुनाया। मकरैणी संग्रांद मां गंगा मा नयोला.., हे दीदी हे भुली हे ब्वारी..., भागुली तीले धारू बोला.., गीतों की प्रस्तुति से लोग संस्कृति की छटा बिखेरी। इसके बाद लोकगायक अमित सागर ने फ्योंलड़िया, नाच मेरी बीरा, चैता की चैत्वाली आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने को मजबूर किया।
इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, संयोजक रविंद्र नेगी, ब्लाक प्रमुख सुधा नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, कैलाश रावत व रविंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
-फोटो