कोटद्वार। भाजपा दुगड्डा पर्वतीय मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती ने विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन मिलने में आ रही दिक्कतों का मामला उठाया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान कराने की मांग की है।
विधायक रितु खंडूड़ी को भेजे पत्र में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में निवास कर रहे लोगों को पेंशन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीणों को पेंशन के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाता खोलने को कहा गया है। ऐसे में ग्रामीणों को 25-30 किमी दूर जाकर बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बैंक में खाता नहीं खुलने से उनकी पेंशन आनी बंद हो गई है, जिसके कारण लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै।