फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष पांडे की गिरफ्तारी से भड़के आंदोलनकारियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे की गिरफ्तारी से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कौड़िया में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। चिह्नित राज्य निर्माण आंदोलनकारी समिति ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी जेपी पांडे को अविलंब रिहा करने और समिति की 14 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर राज्य निर्माण आंदोलन में अपना योगदान देने वाले आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर एक स्वर में आंदोलनकारी जेपी पांडे को रिहा कर आंदोलनकारियों के मांगों के निराकरण की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह असवाल, सुरेंद्र भाटिया, पुष्कर सिंह रावत, दुर्गेश घनसेला, सुनील बलूनी, मातबर सिंह रावत, विनोद चमोली, दिनेश, राजपाल रावत, राजीव रावत और राम सिंह सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें