कोटद्वार। रियल इस्टेट कंपनी पीएसीएल के निवेशक और अभिकर्ताओं का मंगलवार को 11वें दिन भी तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। निवेशक और अभिकर्ता बुधवार को नगर में विशाल रैली निकालेंगे।
पीएसीएल के निवेशक और अभिकर्ताओं ने मंगलवार को लगातार 11वें दिन कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर अपनी बात रखी। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चार साल बाद भी उनका पैसा लौटाने की दिशा में कोई कार्रवाई न होने से निवेशक और अभिकर्ता परेशान हैं। निवेशक अभिकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं। 11 दिन बाद भी राज्य और केंद्र सरकार का कोई भी नुमाइंदा धरना स्थल पर उनकी बात सुनने के लिए नहीं आया है। प्रदर्शनकारियों में संघर्ष समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, सुखदेव शास्त्री, गजे सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, भागरथी देवी, यशोदा देवी, रीना आर्य, कल्पना रावत, छोटे सिंह, अनीता देवी, विजयलक्ष्मी, बलवीर सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, राजेश कुमार, नीमा भंडारी, सत्यवती देवी, चंपा राणा आदि मौजूद रहे।