फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में दौड़ी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली बस सेवाओं को शुरू कर दिया है। कोटद्वार डिपो ने 25 अगस्त को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पहाड़ी टूटने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली बस सेवाओं को रोक दिया था। मार्ग की स्थिति ठीक होने के बाद 9वें दिन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में 24/25 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश से कोटद्वार-दुगड्डा के बीच सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया था, जिससे तीन दिन तक पूरा नेशनल हाईवे बाधित रहा। चौथे दिन 28 अगस्त को लोनिवि के एनएच खंड धुमाकोट ने कई मशीनें लगाकर मलबे के बीच सड़क बनाई और यातायात शुरू करवाया। सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने जोखिम का हवाला देते हुए पहाड़ की सभी 13 बसों का संचालन रोक दिया था। रोडवेज के कोटद्वार डिपो ने 9वें दिन मार्ग की हालत ठीक देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों श्रीनगर, पौड़ी, बीरोंखाल, त्रिपालीसैंण, पोखड़ा, घुमाकोट, डाडामंडी-जमेली, लैंसडौन और किल्बौखाल की ओर जाने वाली 13 बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग की खस्ताहाल और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बस सेवाओं को रोका गया था, लेकिन मार्ग ठीक होते ही रोजवेज बस सेवाएं शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टीकाराम आदित्य, एजीएम रोडवेज कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें