सतपुली। सतपुली में पूर्वी नयार नदी में कोटद्वार के वाहन चालक की डूबने से मौत हो गई। वह नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
सतपुली के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि कोटद्वार के शिवपुर गांव निवासी जयमल पटवाल (32) पुत्र प्रेम सिंह पटवाल निवासी मंगलवार दिन में वाहन समेत नदी तट पर गया। वहां वह गाड़ी को धोने के बाद खुद नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में जा समाया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नदी से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयमल कोटद्वार से मैक्स वाहन लेकर सतपुली पहुंचा था। करीब एक बजे वह अन्य वाहन चालकों के साथ नयार नदी में नहाने चला गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार भेज दिया है।