फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल सहित स्थानीय ग्रामीणों व एनएसएस स्वयं सेवकों ने शिरकत की।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसाना में आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास में मदद मिलती है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने कहा कि एनएसएस से स्वयं सेवकों की सामाजिक भागीदारी बढ़ने के साथ ही समाज में भी जन जागृति बढ़कर अनेक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसाना के छात्र-छात्राओं व रानी, शुभम, हिमानी, मानसी, पवन कुमार, शर्मिला, आकाश, तरुण, वंदना आदि स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी डा. राजपाल सिंह रावत, डा. अर्चना, सुमित्रा खनशली, सोहन सिंह नेगी, जंगबहादुर सिंह नेगी, मधु बिष्ट व दिनेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें