कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 824 आवेदनों की जांच कर सूची तो तैयार की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर भड़के आंदोलनकारियों ने छह मार्च को जिलाधिकारी घेराव करने का निर्णय लिया है।
रविवार को कोटद्वार तहसील स्थित विविध भवन में आयोजित बैठक जिला चयन समिति की सदस्य कमला शाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसंबर 2017 को 824 आवेदनों की जांच कर सूची जारी की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे आंदोलनकारियों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि चयन समिति के सदस्य कमला शाह और बीरा भंडारी के नेतृत्व में छह मार्च को जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा।
बैठक में अधिवक्ता रमन शाह, विनोद कुमार नैथानी, कमल सिंह रावत, प्रेम सिंह बिंदवाल, बंटी सिंह नेगी, हरि सिंह रावत, पवन कुमार, अर्जुन कुमार, चंद्र प्रकाश शाह, इंदू गौड़ सुशीला देवी, कांता देवी, सरस्वती देवी, राजेश्वरी रावत, संजय सिंह, लक्ष्मी रावत, रवींद्र सिंह गुुसाईं व प्रमोद राणा आदि मौजूद रहे।
-फोटो