फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन की हड़ताल के बाद खुले प्राइवेट क्लीनिक, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) में बदलाव लाने के लिए कमेेटी गठित करने के सीएम के आश्वासन के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 10 दिन बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। क्लीनिकों के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

15 फरवरी से सीईए कानून के विरोध में आईएमए से जुड़े डाक्टरों ने अपने क्लीनिक और अस्पतालों पर ताले जड़ दिए थे। इसके कारण लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। सरकारी अस्पतालों में भीड़ के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
आईएमए की कोटद्वार शाखा सचिव डा. राजकुमार विज ने बताया कि आईएमए देहरादून शाखा के पदाधिकारियों की सीएम से वार्ता के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में आईएमए के पदाधिकारियों सहित शासन के अधिकारियों की निरीक्षण कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। रविवार से सभी प्राइवेट क्लीनिक और अस्पताल जनता के लिए खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें