फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडी महाभिषेक के साथ श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ कोटद्वार का श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव शुरू हो गया है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर भगवान श्री सिद्धबली बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे ज्योतिषाचार्य देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 15 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के महंत दिलीप रावत और महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल ने खोह नदी में गंगा पूजन किया। इसके बाद 11 कन्याएं और 11 सुहागिनें ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमानजी की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। हवन स्थल पर सिद्धबली बाबा का पूजन के साथ कलश की स्थापना की गई। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कोटद्वार की नव निर्वाचित मेयर हेमलता नेगी, उद्योगपति अनिल कंसल ने कलश पूजन किया। एकादश हवन कुंड में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सिद्धबाबा से मन्नतें मांगीं।
इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ढोल, दमाऊं, मशकबीन और बाबा के झंडे और त्रिशूल के साथ सिद्धबली बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने पुराना सिद्धबली मंदिर जाकर पूजन किया और वहां बाबा के झंडे की स्थापना की। श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में भजन गायक दयाशंकर फुलारा, साथियों और मंदिर के महंत दिलीप रावत ने श्रद्धालुओं के साथ सुंदरकांड का वाचन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी देवरानी, विनोद सिंघल, जीत सिंह पटवाल, विवेक अग्रवाल, रविंद्र जजेड़ी, रमेशचंद्र सिंह रावत, रविंद्र नेगी, संजय अग्रवाल, शैलेश जोशी, सुनील बहुगुणा, ओमप्रकाश तिवारी, शिव प्रसाद पोखिरियाल, गिरीश कोठियाल, दीपू पोखरियाल व आशीष चौहान आदि मौजूद थे।

मंदिर में तीन दिन तक चलेगा भंडारा
श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव के संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से रात-दिन चलने वाला भंडारा शुरू कर दिया गया है। महोत्सव के पहले दिन से ही भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


श्री सिद्धबली महोत्सव में शनिवार को होंगे ये कार्यक्रम
- सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषक।
- सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।
- दोपहर 1:00 बजे से गायिका संगीता ढौंडियाल और रजनीकांत सेमवाल की गढ़वाली भजन संध्या।
- मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा स्वामी यतिंद्रानंदजी महाराज।

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें