फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार को जिला बनाओ, गैरसैंण को राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम हटाओ, कोटद्वार को जिला और गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का कोटद्वार तहसील में मंगलवार को दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोटद्वार की जनता लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने उस पर बिना मांगे ही नगर निगम थोप दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से एक बजे तक तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर कंडी मार्ग, चिलरखाल-लालढांग मार्ग और कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणाएं और ज्वलंत मुद्दे जान-बूझकर पीछे छोड़ दिए गए हैं। कहा कि नगर निगम बनाकर गांवों का वजूद खत्म करने का प्रयास चल रहा है।
धरना-प्रदर्शन में यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रवण सिंह रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, पितृशरण जोशी, शिशुपाल सिंह, पुष्कर सिंह रावत, दर्शन सिंह नेगी, पंकज उनियाल, कैलाश जोशी, सुनील सेमवाल, यशपाल सिंह, राजकुमार गुप्ता व शशि शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें