फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान भारती ने आपदा प्रभावित बच्चों को बांटी पुस्तक, स्कूल ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री और स्कूल यूनिफार्म वितरित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद रोड शिवालिक नगर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने विद्यालय की ओर से कक्षा एक की जैनी, कक्षा दो की ईशिका, कक्षा तीन की चिराग, कक्षा पांच की जिया और कृृृष्णा, कक्षा सात की निशा, कक्षा नौ की नेहा गुसाईं, कक्षा दस के अभिषेक और निकिता गुसाईं को किताबें और स्कूल ड्रेस वितरित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी विद्यालय की ओर से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने समाज की अन्य संस्थाओं से भी इसी प्रकार बच्चों की मदद करने की अपील की। विद्यालय प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के इन छात्रों की किताबें और स्कूल ड्रेस आदि बाढ़ के मलबे में खराब हो गए थे। उनके पास शिक्षा के लिए कुछ नहीं बचा था। विद्यालय की ओर से उनकी अन्य मदद भी की जाएगी। इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्य मुन्नी रावत, राजीव सुंद्रियाल व उमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें