फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की पत्नी डा. रश्मि रावत ने भी पति की जीत के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने लैंसडौंन में मंडल और जयहरीखाल में ब्लाक के 32 बूथोें के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लैंसडौन धर्मशाला में हुई बैठक में डा. रश्मि रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए सबको कमर कसनी है। लैंसडौंन के विधायक दिलीप रावत ने राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों का प्रचार प्रसार कर आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। धर्मेंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा विस्तारक चंद्रकांत द्विवेदी, एवीबीपी के प्रदेश संयोजक गौरव जोशी, लैंसडौन मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर खंडेलवाल, दिगंबर रावत, चंडी प्रसाद व्यथित, विनय कुकशाल आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें