फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में दिव्यांग बच्चों को सिखाए पेटिंग और रंगोली बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीआरसी सुखरो में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को पेटिंग और रंगोली बनाने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

बीआरसी सुखरो में पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अभिषेक शुक्ला ने किया। कार्यशाला में विशेष प्रशिक्षक अर्चना कंडारी और मोना जखमोला ने दिव्यांग बच्चों को पेटिंग और रंगोली बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों को पेटिंग और रंगोली को आर्कषक बनाने के टिप्स भी दिए। शिविर में दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के 6 से 18 वर्ष तक के 26 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बीआरसी समन्वयक पंकज वरण चंदोला, सुरेंद्र सिंह, पार्थ कुमार, जाहिद अहमद, नागेंद्र प्रसाद डोबरियाल, सुनील प्रभा सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें