फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरियों पर फूल चढ़ाकर हर्षोल्लास से मनाया फूलदेई का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने चैत्र मास के आवागमन पर मनाया जाने वाला फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों और लोगों ने देहरियों पर फूल चढ़ाकर फूलदेई की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल सभा की ओर से फूलदेई का पर्व हर्षोल्सास के साथ मनाया गया। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत के नेतृत्व में सदस्य टोकरी में फूल लेकर क्षेत्र में निकले। उन्होंने ध्रुवपुर, पदमपुर, कालाबड़, देवीनगर और देवी रोड पर परिचितों के घर की देहरी पर फूल डाले और गुड़ चने का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के सदस्यों ने लोगों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं और गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, बिनोद कुकरेती, राकेश मोहन ध्यानी व सोमेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, आशीषम फाउंडेशन की ओर से फूलदेई पर्व मनाया गया। संस्था के सदस्यों के बच्चों ने बगीचे से फूल एकत्र किए और लोगों की देहरी पर पुष्प चढ़ाए। शनिवार सुबह संस्था सदस्य और बच्चे कोटद्वार के एसडीएम मनीष कुमार सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके दरवाजे पर फूल चढ़ाए और फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। इस पर एसडीएम ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था सचिव आशीष जदली, सुनीता कोटनाला, सीमा सजवाण, भाष्कर बौंठियाल, रेनू कोटनाला, दीपक रावत, हेमंत गौड़, दीपक थापा, संतोष नेगी, पिंकी पोखरियाल व विमल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें