फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र की दुगड्डा चौकी के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन वे अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि मामला दुगड्डा क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और गांव के एक युवक ने 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन डरी सहमी बच्ची किसी को मामला नहीं बता सकी। दो दिन पहले ही पीड़िता ने अपनी शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। शिक्षिका ग्राम प्रधान को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंची। परिजनों की तहरीर पर एक सफाई कर्मी और एक ग्रामीण के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए कोटद्वार लाई थी। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अभी वे घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें