कोटद्वार। बीईएल रोड स्थित सरकारी भूमि पर बन रही दुकान को राजस्व व नगर निगम प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजस्व और नगर निगम प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है।
प्रभारी तहसीलदार डबल सिंह रावत ने बताया कि पिछले कई माह से बीईएल रोड सुखरो पुल के पास लालपुर पट्टी सुखरो निवासी अनिल नेगी पुत्र चंद्र बिष्ट नेगी की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जे की सूचना मिल रही थी। सूचना पर बृहस्पतिवार को राजस्व और नगर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन दुकान को जेसीबी से हटा दिया। अनिल नेगी ने प्रभारी तहसीलदार को लिखित में सरकारी भूमि पर दुुकान का निर्माण कार्य बंद करने की बात कही है।
-फोटो