फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह नदी में खनन के खिलाफ भड़के सनेह के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से खोह नदी के राजस्व क्षेत्र में आवंटित खनन के पट्टों को निरस्त करने की मांग को लेकर सनेह पट्टी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खननकारियों ने पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खोह नदी का सीना चीर दिया है, जिससे आगामी बरसात में क्षेत्र को भारी नुकसान की आशंका बनी है। कहा कि नदियों के चैनलाइजेशन के नाम पर अंधाधुंध खनन से नदी तटों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सनेह के ग्रामीण, महिला और पुरुष कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार, शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि एक माह से कोटद्वार की खोह नदी में अनियोजित और मानकों के विपरीत पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन ने लोगों की नींद हराम कर दी है। गूलरपुल समेत क्षेत्र के सभी मोटर पुल खतरे की जद में आ गए हैं। कहा कि कोटद्वार की जनता ने खनन का ऐसा तांडव अपने जीवनकाल में कभी नहीं देखा। हरिद्वार, रुड़की और यूपी की तर्ज पर चल रहे खनन से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्काल प्रभाव से पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदर्शन में कुंभीचौड़ के प्रधान दीपक पांडे, अंजू पुंडीर, विमलेश नेगी, भगवान सिंह, रंजना रावत, विमलेश नेगी, नीमा देवी, डा. चंद्रमोहन खरक्वाल, चंद्रेश कुमार, सुनील कुमार, सत्यप्रकाश ढौंडियाल, महानंद ध्यानी, ओमप्रकाश, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह थापा, कुसुम असवाल, दर्शन लाल, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, गोविंद सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
.
जारी
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें