फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित पटवाल का हत्यारोपी सुरेंद्र उर्फ सूरी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने सुमित पटवाल हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सूरी इन दिनों हाईकोर्ट से जमानत पर है। उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे यहां न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल यूएस जिमिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट (सीआईयू) को मुखबिर से सुमित पटवाल हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी पुत्र गणपत सिंह नेगी निवासी गोकुल गांव पोस्ट-मवाधार, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में होने की सूचना मिली। सीआईयू के इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को उसके पास एक अवैध पिस्टल होने और किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कोटद्वार पहुंचने की आशंका जताई। थी। बृहस्पतिवार रात को ही तुरंत पुलिस टीम गठित कर मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम को सुरेंद्र उर्फ सूरी पटेल मार्ग तिराहे पर नजर आया। पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तलाशी में उसके पास एक 0.32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। रतूड़ी ने बताया कि सूरी के पास मौजूद पिस्टल मुजफ्फरनगर जेल में बंद यूपी के एक गैंगस्टर की है, जो उसने किसी घटना को अंजाम देने के लिए सूरी को दी है। सुरेंद्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे यहां न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जिला जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र पर कोटद्वार, दिल्ली और सतपुली में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2015 में वह कोटद्वार के सुमित पटवाल हत्याकांड मामले में जेल जा चुका है और इन दिनों जमानत पर है।
सुरेंद्र को दबोचने वाली टीम में खुद कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, सीआईयू इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी, बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, आरक्षी मधूसूदन, सीआईयू के आरक्षी सुनीत कुमार, मुकेश कुमार, आबिद अली, हरीश लाल, राहुल फोर और विनय थपलियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें