फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट पुलिसिंग मजबूत करने से अपराध पर लगेगा अंकुश: एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डा. हरीश वर्मा ने बुधवार को कोतवाली में आयोजित पुलिस सम्मेलन में कोटद्वार कोतवाली समेत अधीनस्थ सभी चौकियों में कार्यरत सिपाहियों, कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। इस मौके पर उन्होंने कोटद्वार में गत तीन और चार की रात को आई आपदा में अच्छा कार्य करने के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई। एएसपी ने यूपी बार्डर से सटे कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचल में बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि बीट पुलिसिंग मजबूत करने से अपराध पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

पुलिस सम्मेलन में एएसपी ने कोटद्वार की आपदा में अच्छा कार्य करने पर कोटद्वार पुलिस की पीठ थपथपाई। कहा कि आपदा में पुलिस ने दिनरात सक्रिय रहकर जहां लोगों को सचेत किया, वहीं आपदा में फंसे लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचाने में मदद की। आपदा के कारण पुलिस के विवेचना संबंधी कई कार्य लंबित हो गए हैं, जिसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में क्षेत्र में घटित अपराध, उनकी विवेचना और बीट अधिकारियों की परफोरमेंस की समीक्षा की गई। एएसपी ने अधीनस्थों को बाहर के लोगों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा। इस मौके पर कोटद्वार कोतवाली के साथ ही कोटद्वार सर्किल के विवेचना अधिकारियों के साथ बैठककर अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में सीओ जेआर जोशी, कोतवाल यूएस जिमिवाल, लैंसडौन के कोतवाल एमपी पुर्वाल, एसएसआई मो. यूनूस, विनोद कुमार, सुनील रावत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें