किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आपदा प्रभावित क्षेत्र लोकमणिपुर और झंडीचौड़ में उर्वशी फाउंडेशन की ओर से बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने आपदाग्रस्त ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की।
सोमवार को बॉलीवुड अदाकारा अपनी मां मीरा रौतेला और पिता मनवर सिंह रौतेला के साथ कौड़िया, लोकमणिपुर और झंडीचौड़ के प्रेमनगर में आपदा प्रभावित इलाके में गईं और उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अभिनेत्री ने उर्वशी फाउंडेशन की ओर से प्रभावितों को राशन, कपड़े, चद्दरें, साड़ियां, तौलिया आदि प्रदान किए। इस अवसर पर उनके साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत के प्रेस सचिव चंद्रमोहन जदली, सूरज राणा, प्रकाश ढौंढ़ियाल, नितिन रावत, जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।