फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गोरखा राइफल्स को हरा फाइनल में पहुंची 12 गढ़वाल राइफल्स की टीम

Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 गढ़वाल और 15 गढ़वाल के बीच होगा
विज्ञापन

कोटद्वार। जीआरआरसी के गबर सिंह कैंप में चल रही गढ़वाल राइफल्स इंटर बटालियन फुटबाल चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 2/3 गोरखा राइफल्स को हराकर 12 गढ़वाल की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के फुटबाल कोच अरुण नेगी ने बताया कि गढ़वाल कप का पहला सेमीफाइनल मैच 12 गढ़वाल राइफल्स और 2/3 गोरखा राइफल्स के बीच खेला गया। पूरे मुकाबले में 12 गढ़वाल राइफल्स की टीम हावी रही। टीम ने यह मुकाबला 3-0 अंकों के अंतर से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की ओर से 2 गोल प्रवेश बिष्ट और 1 गोल अमित नेगी ने किया। वहीं, 2/3 गोरखा राइफल की टीम ने विपक्षी खेमे पर कई आक्रमण किए, लेकिन 12 गढ़वाल की रक्षा पंक्ति ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अरुण नेगी ने बताया टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 10 गढ़वाल और 16 गढ़वाल के बीच खेला गया, जिसमें 16 गढ़वाल की टीम ने 1-0 से विजय हासिल की। अब 16 गढ़वाल सेमीफाइनल मुकाबले में 15 गढ़वाल से भिड़ेगी। इससे पहले सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन गढ़वाल राइफल्स के सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी विशिष्ट सेवा मेडल ने किया। इस मौके पर सार्थक योगा अकादमी के बच्चों द्वारा योगा के बेहतरीन आसन दिखाए गए। कैप्टन निर्भय सिंह, सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें