फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीजी कॉलेज में भूगोल परिषद कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताएं

Thu, 16 Apr 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, सूचनाओं और मानचित्र कला का महत्व बताया
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में भूगोल परिषद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जैव विविधता या सौर परिवार शीर्षक पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता, प्राकृतिक आपदा एवं सरकारी प्रबंधन शीर्षक से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही जनसंख्या पलायन शीर्षक से वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। परिषद के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रभारी रहे। प्राचार्य ने वर्तमान प्रौद्योगिकी के दौर में सूचनाओं के महत्व एवं मानचित्र कला के महत्व पर चर्चा की। वाणिज्य संकाय की प्रभारी प्रो. प्रीति रानी ने विद्यार्थियों को परिषद के कार्यक्रमों के संबंध में बताया। प्रो. राखी डिमरी ने विद्यार्थी जीवन की उपलब्धियों को भविष्य की समृद्धि के रूप में बताया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. नन्दी गडिया ने अध्यापन के साथ साथ पाठ्य सामग्री क्रियाओं को विद्यार्थी जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा की। निबंध में सृष्टि, शिवानी, तनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, मानचित्र कला में निमिता ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में निमिता, शिवानी, रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौरभ ने प्रथम, निमिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें