फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मशीन नहीं मानव बनाने की शिक्षा दें: डा. अनिल जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा जिला बिजनौर की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयी विज्ञान और गणित प्रतियोगिता में कोटद्वार के 17 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। इस मौके पर टीसीजी और बालभारती स्कूल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता का पदमश्री डा. अनिल जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और बाल वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल की। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के बैग जितने बड़े होते जा रहे हैं, उतने ही वे अपनी स्वतंत्रता खोते जा रहे हैं। आगे बढ़ने की होड़ में अभिभावक अपने बच्चों को संस्कार नहीं दे पा रहे हैं, बच्चे न तो पूरी तरह से भारतीय और न ही अंग्रेज बन पाए हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को मशीन नहीं मानव बनाने के लिए संस्कारिक शिक्षा देने की अपील की।
इस मौके पर सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रतियोगिता में टीसीजी, गणित में नवयुग और सोशल साइंस में आरपी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह, डा. डीएस नेगी, डा. प्रकाशदीप अग्रवाल, डा. किशोर चौहान, डा. एमडी कुशवाह, डा. डीएस चौहान, डा. अंजू थपलियाल, डा. डीसी उनियाल, राजीव भदूला, अशोक शर्मा, गिरिराज सिंह रावत, रजनीश बौड़ाई, अजयराज सिंह व नीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें