कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लार्ड सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी के जीवनर पर आधारित ‘एक सैनिक परिवार का इतिहास’ पुस्तक का पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विमोचन किया।
सोमवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वीर बलभद्र सिंह को बहुआयामी तथा दूरदृष्टि प्रतिभा का धनी थे। उन्होंने कहा कि वीर बलभद्र सिंह ने न केवल गढ़वाल राइफल्स की स्थापना की, बल्कि गढ़वाल व उत्तराखंड के लोगों को एक सैन्य ताकत भी दिलाई। उन्होंने 1879 में कंधार के युद्ध में अफगानों के विरुद्ध अपनी अद्भुत हिम्मत, वीरता और लड़ाकू क्षमता को दिखाया था। इस वजह से उन्हें ‘आर्डर ऑफ मैरिट, ‘आर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया, ‘सरदार बहादुर जैसे कई सम्मान दिए गए थे। उन्होंने कहा कि कि बलभद्र सिंह नेगी ने ही जंगी लाट से अलग गढ़वाली बटालियन बनाने की सिफारिश की थी और लैंसडौन में छावनी बसाने का सुझाव दिया था।
पुस्तक के लेखक आनंद सिंह नेगी ने बलभद्र सिंह नेगी द्वारा गढ़वाल एवं गढ़वालियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का सुझाव रखा।
इस मौके पर एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी, कर्नल (सेनि) बीएस गुसाईं, कर्नल (सेनि) बीबी ध्यानी, नरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, बीएस गुसाईं, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, आलोक नेगी, विजय नारायण सिंह, कृष्णा बहुगुणा, मनोज रावत व बीरेंद्र सिंह रावत समेत कई लोग उपस्थित थे।
-फोटो