फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का डंडा चला तब खुली मकान मालिकों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई के बाद अब मकान मालिकों की नींद खुल गई है। चालान का डंडा चलते ही कोतवाली में किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए मकान मालिकों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से पुलिस करीब 250 मकान मालिकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस के दस हजार रुपये के कोर्ट के चालान थमाने पर मकान मालिकों में हडकंप मचा हुआ है। वे किराएदारों से सत्यापन कराने के लिए पहचान पत्र और फोटो देने अथवा मकान खाली करने को कह रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही कोतवाली में किराएदारों के सत्यापन कराने के लिए मकान मालिकों की भीड़ लगी हुई थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दो कर्मचारियों को अलग से सत्यापन के फार्म जमा करने के काम पर लगा दिया था। एक सप्ताह में करीब 2500 मकान मालिकों ने किराएदारों के सत्यापन के लिए कोतवाली में आवेदन किया है।

फोटो स्टेट वालों की चांदी, एक फार्म के तीन रुपये
सत्यापन की भीड़ को देखते हुए थाने के आसपास के फोटो स्टेट वालों ने रेट बढ़ा दिए हैं। फोटो स्टेट की एक कॉपी के तीन रुपये ले रहे हैं। उधर, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया के सत्यापन जांच की प्रक्रिया जारी है, जो मकान मालिक किराएदार का सत्यापन नहीं कराएंगे उनका चालान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित एसआई को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें