फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखवाड़ गांव की टीम ने जीता उद्घाटन क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। अजमीर उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति थलनदी मेला 2019 की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिगंबर कुकरेती, वन निगम अधिकारी अशोक नेगी और उद्योगपति आलोक नेगी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित और रिबन काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पॉलिटेक्निक कालेज थलनदी के खेल मैदान में पहला मैच नाली ओर लखवाड़ के बीच में खेला गया। लखवाड़ के कप्तान अविनाश कुकरेती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखवाड़ की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी नाली की टीम लखवाड़ के बल्लेबाजों का सामना नहीं कर पाई और 15 ओवर में 31 रन पर आउट हो गई। लखवाड़ की ओर से पंकज को 7 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट करने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 5100 रुपया, ट्राफी और उपविजेता टीम को 3100 रुपया के साथ ट्राफी दी जाएगी। उघोगपति आलोक नेगी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपये, सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव विजेंद्र खत्री, कोषाध्यक्ष कीर्ति सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जयहरी राजवीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान लखवाड़ किशोर कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयहरी रूपबसंत सिंह नेगी, सुनील सिंह नेगी, संदीप कान्त, गंभीर सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें