फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में सड़कों पर उतरेगी यूकेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर के गांवों को मिलाकर बनने वाले नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल दो अप्रैल को शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दुर्गापुर कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ने सरकार पर क्षेत्रीय जनता के साथ मनमानी कर नगर निगम थोपने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने कोटद्वार को जिला बनाने के लिए लोगों से वोट मांगे और जीतने के बाद उन पर जबरन नगर निगम थोपा जा रहा है। पार्टी ग्रामीणों के साथ है और नगर निगम को किसी भी हाल में बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए दो अप्रैल को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोटद्वार की सड़कों पर उतरेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, श्रवण सिंह रावत, सुनील सेमवाल, पुष्कर रावत, अर्जुन भंडारी, मनोहर नेगी, बालम नेगी, बीना जोशी, रेखा सकलानी, लता रावत, सुषमा गुसाईं, विनोद चौधरी व विनोद सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें